तेली समाज पर अभद्र टिप्पणी का मामला:तेली समाज ने गोंडवाना नेताओं के खिलाफ थाने में शिकायत

0 497

जिला ब्यूरो चीफ डिंडोरी मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी:गुरुवार को शहपुरा थाने में तेली समाज के कार्यकर्ता गोडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता अमान सिंह और राजा बलि मरावी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

मेहदवानी थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार 19 मई को गोडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी श्याम सुंदर को हटाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान तेली (साहू)समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी।दरअसल आदिवासी युवक की पिटाई का आरोप तेली समाज के कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए गोडवाना के कार्यकर्ता विरोध में प्रदर्शन किया था।तेली समाज के राजेश साहू,टेकेश्वर साहू सहित सामाजिक लोगो ने गोंडवाना के नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।

मेहदवानी पुलिस ने दर्ज की एफ आई आर 

मेहदवानी थाना में भी साहू समाज ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं के बयान को लेकर शिकायत की है।पुलिस ने दुर्गेश साहू की शिकायत पर गोडवाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव अमान सिंह के खिलाफ बी एन एस की धारा 356,351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment