तेंदूपत्ता श्रमिकों से मिले भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष, जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

0 566


सीधी/आज भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री विकास नारायण तिवारी ने तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे श्रमिकों से जनसंपर्क कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री द्वारा जो योजनाएं श्रमिकों के हित में चलाई जा रही हैं, उनके बारे में प्रत्येक श्रमिक को जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे इन योजनाओं का पूर्ण लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के साथियों को भी इन योजनाओं की जानकारी दें, जिससे कोई भी श्रमिक लाभ से वंचित न रह जाए।

इस अवसर पर श्री संजय सोनी ने भी कहा कि प्रत्येक श्रमिक को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए, जिससे उन्हें मजदूरी के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में श्री सत्यराज सिंह मरकाम, शिवदास साकेत, मनमोहन बैग, बब्बन बेग, रामदास अग्रहरि, हीरामणि साहू सहित कई श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने योजनाओं की जानकारी लेकर सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment