म. प्र. कराते प्रतियोगिता में श्लोक तिवारी ने जीता सिल्वर मेडल

सीधी (राकेश शर्मा)मध्य प्रदेश स्टेट कराते सब जूनियर, जूनियर कराते चैंपियनशिप 2025 का आयोजन म.प्र. कराते स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजन 16 एवं 17 मई 2025 को इंदौर के बास्केटबॉल इनडोर स्टेडियम न्यू पलासिया इन्दौर में कराते की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी! जिसमें सभी पांचों कराते खिलाड़ीयों के सीधी पहुंचने पर जिले से मानस भवन के प्रांगण कराते क्लास में सभी खिलाड़ियों को सीनियर खिलाड़ी विकाश शुक्ला व आर्मी रिटायर सूबेदार योग्य सेन गुप्ता माखन मिश्रा बॉक्सिंग कराते कोच के द्वारा पुष्प गुच्छ पहनाकर स्वागत किया गया।

श्लोक तिवारी ने 70किलो ग्राम भार वर्ग में कुमिते फाइट करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। कराते में श्लोक को सिल्वर मेडल प्राप्त होने पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, कराते संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अनूप मिश्रा, सीधी विधायक रीति पाठक, खेल युवा कल्याण विभाग भूपेश ठाकरे व योग्य सेन गुप्ता आर्मी रिटायर, श्रीमान पांडे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग समन्वयक जयवीर सिंह व राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी अजय मिश्रा, राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी विकाश शुक्ला व खेल विभाग मनिंद्र शेर अलीखान, सुभाष सिंह व रोहन सिंह, कोच प्रकाश प्रजापति, सुनील संजीव सोंधिया, मामून अंसारी ,सूरज जायसवाल, रोशन जायसवाल, रवि मिश्र, राजेंद्र केवट, शिवांशु सिंह, जीतू सिंह, मुकेश मिश्रा, विष्णु सिंह सेंगर ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
माखन मिश्रा-सीधी
मो. 9039476426