जहानाबाद जिला कांग्रेस के पुर्व जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का निधन

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार
जहानाबाद। कांग्रेस के पुर्व जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का निधन आज सुबह मंगलवार को हो गया, वें 70 वर्ष के थे, उनके असामायिक निधन से जिले में शोक की लहर है, वहीं सुचना पाकर जदयू जिलाध्यक्ष दिलिप कुशवाहा, विरेन्द्र कुशवाहा,राजद नेता अनुज प्रसाद निराला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रिका मंडल सहित कई गणमान्य राजनैतिक व समाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त किया है, मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष दिलिप कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा हम-सब के अविभावक थे, जिन्होंने समाजिक व राजनैतिक जीवन काल गरीब मजदूरो , के आवाज को उठाते रहे, वें वेजुवानो के जुवान थें,जिनका जिवन संघर्षों से भरा हुआ था, जिन्होंने जहानाबाद में जिला कांग्रेस कमेटी को मजबूती प्रदान किया था, वहीं पुर्व जिला परिषद सदस्य अनुज प्रसाद निराला ने कहा कि हमारे अविभावक उपेन्द्र कुशवाहा के असामायिक निधन से मैं काफी आहत हूं ऐसैं व्यक्ति के निधन से समाज व देश के लिए अपुर्णीय छति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती, वहीं जानकार बताते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा अपने जिला अध्यक्ष काल में भ्रष्टाचार में लिप्त काको विडियो भानुप्रताप को अपने विशाल जनसमर्थको के साथ संवैधानिक तरीके से घेरकर धरना पर बैठ ग ए थे, और उस वक्त विहार राज्य कांग्रेस के प्रभारी व मध्य प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को काको प्रखंड मुख्यालय पर उपेन्द्र कुशवाहा के धरने को संबोधित करना पड़ा और उनकी जनता से जुड़ी मांगों को जायज ठहराया, आज उनके निधन पर आदर्श ग्राम बैरामसराय से इंजिनियर सुरज कुमार मौर्य, ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व, कुशवाहा जी का जीवन समाज के सर्वांगीण विकास में लगा दिया, आज उनके निधन से मैं काफी आहत हूं, और ऐसे लोगों के असामायिक निधन से हमारे समाज की अपुर्णीय छति हूई है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती, जवकी शोक संवेदना में राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, एससी एसटी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी, परमहंस राय, शत्रुघ्न कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, रामभवन कुशवाहा, अवधेश शर्मा,मो, शमशाद शाई, राजीव नयन उर्फ राजू शर्मा, रामजी कुशवाहा, अनील कुशवाहा, महेंद्र सिंह, रमेश यादव, सहित है कई गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।