सृजन यूथ कनेक्ट सिंगरौली का आयोजन विवा क्लब में संपन्

सिंगरौली || संवाददाता रोहित शाह

0 884

 


दिनांक: 18 मई 2025, स्थान: एनटीपीसी विवा क्लब, सिंगरौली

सृजन यूथ कनेक्ट सिंगरौली का भव्य आयोजन दिनांक 18 मई 2025 को प्रातः 7:30 बजे एनटीपीसी विवा क्लब में आरंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई, जिसके पश्चात सूर्य नमस्कार, ज़ुम्बा, पीटी एवं अन्य योगिक क्रियाएं गायत्री कुशवाह द्वारा कराई गईं।

इस आयोजन में विंध्यनगर थाना से सुरेश कुमार द्विवेदी, पुलिस विभाग की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, सेल्फ डिफेंस के क्षेत्र में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक गणेश सिंह, विशाल, खुशबू और कोच वंदना प्रजापति व अर्पिता विश्वास ने बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए।

सजावट व कलात्मकता की दिशा में मेहंदी आर्ट हेतु अभिलाषा गुप्ता द्वारा बच्चों को हाथों में मेहंदी रचाने की कला सिखाई गई, जिसे उपस्थित बच्चों ने अत्यंत उत्साह से सीखा।

अंत में, अमृता सेवा संस्थान समिति की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती मंजू सिंह ने सभी मेंटर्स एवं प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम ने युवाओं में ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं कलात्मकता को प्रोत्साहित करने की एक प्रेरणादायी पहल के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment