भैसरहा में सड़क के बीच फंसे हैंडपंप हटाए गए, SDM शैलेश द्विवेदी ने किया मौके का निरीक्षण – अब लोगों के लिए रास्ता हुआ सुरक्षित

0 357

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी

सीधी जिले के ग्राम भैसरहा में सड़क चौड़ीकरण के बाद दो हैंडपंप सड़क के बीच में आ गए थे, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। एक हैंडपंप स्कूल के पास था और दूसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाली सड़क पर।

मीडिया में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। रविवार को SDM चुरहट शैलेश द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण कर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रशासनिक अमले ने कुछ ही घंटों में दोनों हैंडपंपों को सड़क से हटाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

इस कार्यवाही से अब ग्रामवासियों को पानी भरते समय होने वाली दुर्घटना की आशंका से राहत मिली है और आवागमन भी सुगम हो गया है। यह एक उदाहरण है कि जब मीडिया और प्रशासन मिलकर काम करते हैं, तो जनहित में सार्थक परिणाम सामने आते हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment