ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर अमेरा में आयोजित तिरंगा यात्रा

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
शहपुरा । भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा शक्ति केंद्र अमेरा में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय भजन चक्रवर्ती जी , महामंत्री नितिन गुप्ता, बाबा ठाकुर जी, मनोज सोनी, विनय गुप्ता, उमेश रजक संतोष धूमकेतु अनिल जयशवाल श्रीमती अहिल्याबाई तेकाम अजमेर राजकुमार सोनी रोहिणी सिंह, लामू सिंह,वाल के साथ सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।
ओमप्रकाश धुर्वे ने संवाद किया यह तिरंगा यात्रा हमारे जवानों की निस्वार्थ सेवा और अदम्य साहस का उत्सव है, जो हमें राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना से प्रेरित करती है। भारत माता के इन वीर सपूतों ने अपने साहस से हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा किया है।