सीधी पुलिस की कार्रवाई, 03 गुमशुदा को ढूंढकर परिजनों को किया सुपुर्द।

0 419

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी 

दिनांक 16.05.2025

सीधी पुलिस के अथक प्रयासों से महाराष्ट्र के पुणे, अहमदनगर तथा जिला सीधी के हनुमानगढ़ से किया गया दस्तयाब ।

सीधी पुलिस नें जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से गुम हुई 03 नाबालिक किशोरियों को ढूंढ़कर वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सुपुर्द किया है। जिसमें : क्रमशः

1. थाना प्रभारी मड़वास उनि0 केदार परौहा के नेतृत्व में मड़वास पुलिस नें नाबालिक किशोरी को ढूंढ़कर 1200 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के पुणे से दस्तयाब कर सीधी लाई।

थाना मड़वास मे एक परिजन ने दिनांक 30.04.25 को रिपोर्ट किया था कि उनकी नाबालिक किशोरी घर से लापता है। आस पड़ोस तथा रिश्तेदारी मे कहीं पता नहीं चल रहा है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए मड़वास पुलिस किशोरी का निरंतर पता तलाश करती रही जिसे महाराष्ट्र के पुणे से दस्तयाब कर वापस थाना लाई एवं वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी मड़वास उनि0 केदार परौहा, सउनि राजकुमार सिंह, आर0 मोनू राठौर तथा साइबर सेल सीधी से आर0 कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

2. इसी क्रम में चौकी बम्हनी मे एक परिजन की रिपोर्ट पर नाबालिक किशोरी के लापता होने का मामला कायम कर उनि0 विकास सिंह के नेतृत्व मे बम्हनी पुलिस नें लापता किशोरी को 24 घंटों के भीतर दस्तयाब करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया है।

समस्त कार्रवाई में उनि0 विकास सिंह, सउनि मनसुखलाल वर्मा , आर0 सुशील तथा दीपेंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

3. थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी0 सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने लगभग 15 दिवस पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी को ढूंढ़कर महाराष्ट्र के अहमदनगर से दस्तयाब कर थाना लाई जिसे वैधानिक कार्रवाई के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया है।

कार्रवाई में निरी0 सुधांशु तिवारी, सउनि0 रजनीश बघेल, प्रधान आर0 महेंद्र विश्वकर्मा, म आर0 अंजली सिंह तथा साइबर सेल से आर0 कृष्ण मुरारी द्विवेदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment