सीधी जिले को संभाग बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने से पहले शिवसेना पदाधिकारी नजरबंद

प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे बोले - सत्ता के इशारे पर हर विपक्ष पार्टी की आवाज दबाई जा रही है

0 457

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी 

सीधी 16.05.2025,

मुख्यमंत्री के आगमन पर सीधी जिले को संभाग बनाने की मांग को लेकर शिवसेना इकाई द्वारा ज्ञापन सौंपने की तैयारी की गई थी, लेकिन इससे पहले ही शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों को बहरी थाने में नजरबंद कर दिया गया। यह कार्रवाई दिनांक 15.05.2025 को सुबह करीब 5 बजे सत्ता पक्ष के इशारे पर की गई, जिससे उक्त मांग मुख्यमंत्री के समक्ष न उठाई जा सके।

शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सीधी जिला वर्षों से विकास के मामले में उपेक्षा का शिकार रहा है। जिले की जनता ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को भरपूर समर्थन दिया मुख्यमंत्री,मंत्री,सांसद, विधायक दिए, लेकिन बदले में मिला केवल बेरोजगारी,रिश्वतखोरी,शिक्षा के नाम पर लूट, और स्वास्थ्य के नाम पर भ्रष्टाचार।

विवेक पांडे ने आरोप लगाया कि जब सामाजिक रूप से सच बोलने और जनता की आवाज उठाने का प्रयास किया जाता है, तो सत्ता पक्ष पुलिस के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से आवाज को दबाने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही उन्हें और अन्य पदाधिकारियों को नजरबंद किया गया, ताकि सीधी को संभाग बनाए जाने की मांग न उठ सके।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर भी तीखा हमला बोला और उन्हें सीधी जिले का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि शुक्ला रीवा रियासत की गुलामी करवाना चाहते हैं और अपनी राजनीति को चमकाने के लिए सीधी को संभाग नहीं बनने देना चाहते। सोन नदी पर बन रहे डेम से भी पानी अन्य क्षेत्रों में भेजा जा रहा है, जबकि सीधी को उसका लाभ नहीं मिल रहा।

शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि जिले की उपेक्षा और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का क्रम नहीं रुका, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

श्री पांडे ने कहा सीधी जिले को सिंगरौली वा मऊगंज जिला सौप दिया जाए वही रीवा को सतना, मैहर,पन्ना सौप कर अलग संभाग घोषित किया जाय इस मामले में अगर स्थानीय नेता वाकई में सीधी जिले का हित चाहते है तो जरूर कदम बढ़ाएंगे 

नजर बंद में जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, सीधी विधानसभा प्रभारी रोहित राठौर, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सह सयोजक राजन मिश्रा, युवा जिला सयोजक राजन मिश्रा को किया गया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment