सडक हादसे मे बाइक सवार युवक की हुयी दर्दनाक मौत

0 264


बीना /सोनभद्र : किलर रोड से मशहूर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार रात लगभग 11:50 बजे धीर बहादुर सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी जमशीला बीना का सडक हादसा मे दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं अन्य लोगो के मदद से इलाज हेतु अनपरा मे भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ले जाते समय युवक दम तोड़ा। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार का रों रों कर हुआ बुरा हाल।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात बीना से ककरी तरफ किसी पार्टी मे जा रहा था कि ककरी वाफल के समीप ट्रेलर के चपेट मे आने से सर मे गंभीर चोट आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया अन्य चालक और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल औड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंच ट्रेलर और चालक को कब्जेमे में लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना ने एक बार फिर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह संचालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment