युवती ने खुद की कनपटी में मारी गोली, मौके पर हुई मौत पुलिस टीम जांच शुरू करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बसौल गांव मामला
सतना जिले के नागौद की रहने वाली रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बुसौल गांव एक युवती अपने मां के ननिहाल शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी।
युवती के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी 01 मई को मां के ननिहाल शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। लेकिन घर में कोई नहीं था सभी लोग सीधी शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। मृतक युवती के पिता ने बताया कि युवती के कनपटी में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। संभवतः वह रील बनाने के चक्कर में उससे गोली चली है। युवती के पास अवैध हथियार कहां से आया किसका है यह किसी को जानकारी नहीं है। युवती ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी फाइनल ईयर की छात्रा थी.घटना घटित होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल युवती का शव पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है.