सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत 6 माह से फरार बलात्संग के आरोपी को मझौली पुलिस ने गुजरात के सूरत जिले से गिरफ्तार किया गया

0 583

जिला ब्यूरो चीफ सीधी विनय कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट

सीधी जिले के मझौली थाना अंतर्गत 6 माह से फरार बलात्संग के आरोपी को मझौली पुलिस ने गुजरात के सूरत जिले से किया गिरफ्तार

मामला विवरण:-दिनांक 21.11.24 को नाबालिक फरियादिया थाना उपस्थित आकर इस आशय का आवेदन प्रस्तुत किया कि आरोपी श्यामसुंदर गुप्ता पिता तीरथ प्रसाद गुप्ता निवासी मझौली का दिनांक 05.10.24 को समय करीबन 05.30 बजे जब वह अपने घर के बाहर बने शौचालय में शौच करने के लिए जा रही थी। तो उसी वक्त आरोपी आया और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया एवं गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दिया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मझौली में प्रथम दृष्टया धारा 64, 296, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाता है। विवेचना दौरान आरोपी की पता तलास की गई जो फरार हो गया था जिसके कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का ईनाम की उद्योषणा की गई है। आरोपी लगातार अपना स्थान को बदल रहा था जिसे कड़ी मेहनत कर गुजरात के सूरत जिला से हिरासत मे लिया गया था। उक्त आरोपी से पूछ ताँछ कर दिनांक 06.05.25 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है उक्त आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक दीपक बघेल, सउनि कमलेश त्रिपाठी, प्र.आर. धीरेन्द्र सिंह बागरी, आर. शंकरराज सिंह परिहार एवं सायबर सेल सीधी प्र.आर. आनंद कुशवाहा, आर. प्रदीप मिश्रा, आर. कृष्ण मुरारी द्विवेदी का अहम योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment