घोषी विधानसभा क्षेत्र से अनुज प्रसाद निराला महागठबंधन के हों सकते हैं उम्मीदवार

घोषी (जहानाबाद) महागठबंधन के वरिष्ठ नेता अनुज प्रसाद निराला के नामों की चर्चा घोषी विधानसभा क्षेत्र में जोरो पर है वहीं क्षेत्र के महान जनता ईनके नाम की चर्चा करते नजर आते हैं। यहां बता दें कि अपने समाजिक जिवन के राजनैतिक शुरूआत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सुरु करने वाले निराला का जीवन संघर्षों से भरा हुआ है।वे एक समाजिक कार्यकर्ता के साथ लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष के रुप में संगठन को मजबूती प्रदान कर आम जनता की समस्या को लेकर प्रखंड, अनुमंडल, वहीं जिला से लेकर प्रदेश तक समाधान करने की लगातार प्रयास करते थे, जानकर बताते हैं निराला जी अपने जुझारू नेतृत्व के माध्यम से वे घोषी से लगातार जिला परिषद के चुनाव लड़कर माननीय जिला परिषद सदस्य बनकर क्षेत्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ईस अवसर पर निराला जी ने बताया कि मैं अपने जीवन काल में अपने पुर्वजों के आदर्शों व उनके मार्गदर्शन को मैं आत्मसात करते हुए जनता की सेवा में पुरी निष्ठा के साथ लगा रहता हूं। वहीं महान समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर, राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, के साथ बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों व उनके सिद्धांतों के रास्ते पर मैं चलने के लिए कृतसंकल्प हूं। वहीं मैं राजद का एक बफादार कार्यकर्ता हूं। जहां पार्टी की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन में पुरी इमानदारी व निष्ठा के साथ करता हूं। यहां बता दें कि घोषी विधानसभा क्षेत्र में ईनकी नामों की चर्चा जोरों पर होने लगी है
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार