पनिहा पंचायत में मनरेगा घोटाला! जेसीबी से कराया जा रहा मजदूरों का हक छीनने वाला काम, अधिकारी कर रहे अनदे

0 543

सीधी (म.प्र.) :
जनपद पंचायत मझौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनिहा में मनरेगा योजना की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव में मजदूरों के लिए चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का कार्य मशीनों, खासकर जेसीबी से कराया जा रहा है। सरपंच और सचिव की मिलीभगत से मजदूरों का हक मारा जा रहा है, जिससे मजदूरी के लिए ग्रामीणों का बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है।

शिकायतकर्ता राजेश गुप्ता सहित कई ग्रामीणों ने इस गंभीर अनियमितता की शिकायत एसडीओ, एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि तानाशाही रवैये से शासन की कल्याणकारी योजना का गलत लाभ उठा रहे हैं और गरीब मजदूरों के हक पर डाका डाल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जब सरकार द्वारा रोजगार देने की गारंटी दी गई है, तो फिर मशीनों से काम कराकर मजदूरों को क्यों वंचित किया जा रहा है? इससे न केवल ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि मनरेगा की मूल भावना भी खत्म हो रही है।

प्रश्न यह उठता है कि शासन-प्रशासन आखिर कब तक आंख मूंदे बैठे रहेंगे? और क्या मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए कोई निर्णायक कार्रवाई होगी?

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment