मिशन सच्चाई” का शंखनाद, विधायक ओमकार मरकाम ने कहा – ईमानदारी और न्याय की लड़ाई से जुड़ें

0 442

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव

डिंडौरी के मिडवे ट्रीट में शुक्रवार शाम एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक ओमकार मरकाम ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर “मिशन सच्चाई” की शुरुआत का ऐलान किया।

विधायक मरकाम ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यह अभियान भ्रष्टाचार, अन्याय और झूठ के खिलाफ सामूहिक लड़ाई है। उन्होंने कहा कि, “अब समय आ गया है जब हम सब मिलकर सच्चाई की राह पर चलें और पीड़ितों को न्याय दिलाएं।”

इस पहल के अंतर्गत क्षेत्र के नागरिकों को न्याय दिलाने, प्रशासनिक भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाएंगे।

विधायक ने आमजन से भी अपील की कि वे “मिशन सच्चाई” से जुड़ें और एक ईमानदार समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment