नगर पंचायत घोषी में कैडिंल मार्च कर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

घोषी (जहानाबाद ) नगर पंचायत घोषी के गांधी चौक से कैंडिल मार्च का किया गया आयोजन, जिसकी अध्यक्षता बार्ड पार्षद मुकेश शर्मा ने की, यहां बता दें कि यह कैंडिल मार्च गांधी चौक से घोषी बाजार के मुख्य मार्ग होते हुए अम्बेडकर चौक घोषी तक पहुची थी जहां ये सभा में तब्दील हो गई वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगे, ईस अवसर पर भाजपा के पुर्व जिला महामंत्री अबधेश शर्मा ने कहा कि काश्मीर के पहलगांव में हुई आतंकी हमले का बदला लिया जाएगा,जिस तरीके से निर्दोष पर्यटकों को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादीयो ने मारा है उसका हुक्का पानी बंद कर दिया जायेगा और उन्होंने इसकी घोर निंदा की, जवकी पुर्व जिला परिषद सदस्य अनुज प्रसाद निराला ने घटने की निंदा करते हुए कहा कि इससे पुरा देश दुखी है और जवतक इसका बदला नहीं लिया जाएगा तवतक भारत चैन से नहीं बैठेंगा, वहीं मौके पर जदयू नेता मो, शमशाद शाई ने ईस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि ईस घटना का बदला हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जरूर लेंके रहेंगे और मैं ईस घटना की निंदा करता हूं,ईस दौरान लोगों ने शहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया जवकी ईस अवसर पर जदयू के नगर अध्यक्ष विनोद केशरी, राधेश्याम दास समेत गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे