नगर निगम अध्यक्ष के अगुवाई में वार्ड 17 में स्थित तालाब की हुई साफ सफ़ाई

जल गंगा संवर्धन अभियान कल के लिए आज से ही जल संरक्षण करने का अभिनव प्रयास है देवेश पाण्डेय

0 408

सिंगरौली 26 अप्रैल 2025

जल गंगा संवर्धन अभियान पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी से जल संरचनाओं की साफ सफ़ाई कर उनका जीर्णोद्धार करना है।

अभियान के तहत आज नगर निगम के वार्ड 17 में स्थित तालाब की नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय एवं नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आर पी बैस के अगुवाई में निगम अमले सहित जन सहयोग के माध्यम से साफ सफाई की गई।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान अपने कल के लिए आज से ही जल सहेजने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब देख रहे हैं कि गर्मी के शुरुआत से ही हमें जल संकट का सामना करना पड़ा रहा है। इसलिए अब हम सब की जिम्मेदारी हैं कि हमारे आने वाले समय में हमारे सामने जल संकट की समस्या निर्मित न हो इसके लिए आज से ही जल संरक्षण में अपना सहयोग दे। निगम अध्यक्ष ने सभी को जल शपथ भी दिलाई।

इसके पश्चात निगम अध्यक्ष एवं डिप्टी कमिश्नर के द्वारा जयंत बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया। एवं बस स्टैंड में समुचित साफ सफ़ाई कराने के निर्देश दिए साथ ही बस स्टैंड में अवैध रुप से संचालित दुकानों को हटाने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर स्वच्छता निरीक्षक अर्चना, एवं उप स्वच्छता परवेक्षक रमेश छोटू सफाई मित्र सहित वार्ड के आमजन उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment