ग्रामोत्सव के तीसरे दिवस रामगढ़ में पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
रोजगार का विकल्प बकरी व्यवसाय, 50 प्रतिशत तक अनुदान - डॉ. विक्रम

सीधी ।। जिले के ग्राम पंचायत रामगढ़ में चल रहे ग्रामोत्सव ग्यारहवां 2025 के तीसरे दिवस पशु पालन व चिकित्सा विभाग के सहयोग से निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि बकरी पालन एन.एल.एम. (नेशनल लाइव स्टॉक मिशन) रोजगार का एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है इसके लिए कृषक व युवा www.nlmudhyamimitrta.in me ऑनलाइन फॉर्म भर कर योजना का लाभ ले सकते हैं। बकरी व्यवसाय 100 से लेकर 500 बकरी तक के लिए है जिसमें निम्नतम एक एकड़ से पांच एकड़ तक जमीन होना आवश्यक है। पशुपालन विभाग द्वारा सभी वर्ग के पात्र हितग्राही को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। डॉक्टर विक्रम ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में पशुओं के उपचार हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था सरकार द्वारा चलाई जा रही है। पशु पालक कॉल एंबुलेंस व चिकित्सा सेवा का लाभ ले सकते हैं।
ग्रामोत्सव संयोजक अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र” ने पशु पालन व शिविर में उपस्थिति डॉक्टर का आभार प्रकट करते बताया कि निः शुल्क पशु चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर से दर्जनों पशु व जानवर पालक लाभान्वित हुए हैं। बकरी व्यवसाय का संचालन संभव हो सके इसके लिए गांव के युवा आगे आए और योजना का लाभ लेकर व्यवसाय का संचालन करे जिससे गांव का नागरिक गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सके, गांव का विकास संभव हो सके। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विक्रम, पशु विभाग कर्मचारी दयाशंकर, ग्रा.वि. प्र. समिति सचिव प्रवीण शुक्ल, अवनीश शुक्ला, इंद्र कुमार मिश्रा, अमरदीप गौतम, मनोज विश्वकर्मा, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, रियल गौतम, प्रेम मिश्रा, अमन विश्वकर्मा सहित समिति व गांव के नागरिक उपस्थिति रहे।