घोषी बाजार, बिहार: ट्रांसफर के नीचे सब्जी बेचती महिला ने कहा – ‘मेहनत से नहीं डरती, बस इज़्जत चाहिए

0 347

 

घोषी बाजार, बिहार: संवाददाता, नवीन कुमार
बिहार के जहानाबाद ज़िले की घोषी नगर पंचायत में एक दृश्य ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। मुख्य बाज़ार में सरकारी ट्रांसफार्मर के नीचे बैठकर सब्ज़ी बेचती एक महिला ने न सिर्फ अपने संघर्ष की कहानी सुनाई, बल्कि समाज को भी एक गहरी सीख दे गई।

यह महिला रोज़ाना सुबह-सुबह सब्जियाँ लेकर बाज़ार में आती हैं और ट्रांसफार्मर के नीचे बैठकर अपना छोटा-सा ठेला लगाती हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस जगह को क्यों चुना, तो उन्होंने कहा,
“छाया नहीं मिलती, बारिश में भीग जाती हूं, लेकिन मेहनत करने से कभी नहीं डरती। बस इतनी चाहत है कि लोग हमें नीची निगाह से न देखें। इज़्जत ही सब कुछ है।”

इस महिला की बातों ने वहां मौजूद कई लोगों को भावुक कर दिया। कुछ स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि वो कई सालों से यही पर बैठती हैं और कभी किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई।

प्रतिक्रिया:
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को ऐसे मेहनती लोगों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक स्थान मुहैया कराना चाहिए, ताकि वे अपने रोज़गार को बिना किसी खतरे या असुविधा के जारी रख सकें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment