रामगढ़ में निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

ग्रामोत्सव के दूसरे दिन स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए नागरिक

0 420

 

सीधी।। ग्राम पंचायत रामगढ़ नम्बर 2 में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा चल रहे ग्रामोत्सव ग्यारहवां 2025 के दूसरे दिन जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामोत्सव संयोजक अमित कुमार गौतम “स्वतंत्र” ने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर से लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोग लाभान्वित हुए है। हम सब मिलकर आगे आने वाले समय पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक वृहद शिविर का आयोजन करने का प्रयास करेंगे जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों की भी सहभागिता रहेगी और दर्जनों ग्राम पंचायत क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित होंगे। इस दौरान ग्रामोत्सव संयोजक एवं समिति अध्यक्ष अमित गौतम “स्वतंत्र”, ग्रा.वि.प्र. समिति सचिव प्रवीण शुक्ल, ए.एन.एम. सत्यभामा मिश्रा, एम.पी.डबल्यू बंश वहोरन सिंह, आशा पर्यवेक्षक रामलली विश्वकर्मा, आशा कार्यकर्ता उर्मिला शुक्ला, आशा कार्यकर्ता सुकवरिया प्रजापति, संदीप मिश्रा, प्रेम कुमार, पंच दीपक शुक्ला, सुमित गौतम, अमन शुक्ला, इंद्र कुमार मिश्रा सहित दर्जनों नागरिक और स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित उपचार हेतु मरीज उपस्थिति रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment