MEA ने पाक राजदूत को तलब किया, राजनयिकों को भारत छोड़ने का आदेश

0 421

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ी कूटनीतिक प्रतिक्रिया दी है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें अधिकांश पर्यटक शामिल थे। भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराते हुए कड़े कदम उठाए हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब किया और भारत में तैनात पाकिस्तानी रक्षा सलाहकारों को ‘persona non grata’ घोषित कर एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 के सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है और वाघा बॉर्डर पर स्थित एकमात्र भूमि सीमा चौकी को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के स्टाफ को भी घटाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं पाकिस्तान ने आरोपों से इनकार करते हुए भारत के दावों को “बेबुनियाद” बताया है।

यह घटनाक्रम भारत-पाकिस्तान संबंधों में एक बार फिर तनाव को गहरा करने वाला माना जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment