जिलाध्यक्ष ने दी पहलगाम आतंकवादी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया।

हमले मे हताहत हुए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि।

0 2,602

रिपोर्ट- जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह

सिगरौली/भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है साथ ही इस‌ कायरतापूर्ण हमले मे दिवंगत हुए 28 पर्यटकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धारा 370 और 35A हटने के बाद कश्मीर अपने पुराने रंग मे आ चुका था तथा विकास और पर्यटन की नई गाथा गढ रहा था किंतु पाकिस्तान परस्त कट्टरपंथियों ने इस विकास की गाथा में खलल डालने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार आतंकवादियों यो पर्यटकों से उनका धर्म पूंछ कर गोली मारी वो उनकी कायरता और नपुंसकता का पैमाना बताने के लिए पर्याप्त है। निर्दोष पर्यटकों का भला क्या‌ दोष हो सकता है कितने परिवार उजड़ गए, कितने बच्चे अनाथ हो गए कितनी महिलाएं विधवा हो गईं ये देख कर मन रुग्ण हो जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा ये पाकिस्तान पोषित कट्टरपंथी सीधे सेना से मुकाबला नहीं कर सकते क्योंकि हमारे सेना के जवान इनकों मिनटों मे जन्नत पहुंचा देंगे इसलिए ये छद्म युद्ध लड़कर अपनी कुंठा निर्दोष पर्यटकों पर निकाल रहे हैं। ये कश्मीर में फिर से वही अशांति का माहौल बनाना चाहते हैं किंतु उन्हें ये नहीं पता है कि ये आज का भारत हैं और मोदी जी इस देश के प्रधानमंत्री हैं। भारत की सहनशीलता को उसकी कमजोरी समझने वाले लोगों को उनकी ही भाषा मे जवाब देने का समय आ गया हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार हमारे प्रधानमंत्री जी अरब का दौरा समेट कर भारत वापस लौट आये हैं और उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं और हमारे गृहमंत्री अमित शाह जी घाटी में डटे हुए हैं वो इस बात का संकेत है कि भारत इन आतंकियों और उनके पालकों को छोड़ने वाला नहीं। भारतीय सेना इतनी सक्षम है कि इन आतंकवादियों और उनके पनाहगारों को उनके ही मांद में घुसकर उनको खत्म कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जल्द ही कोई बड़ा निर्णय लेगी और आतंकवाद का खात्मा सुनिश्चित करेगी, इस संकट की इस घड़ी में हम सबको अपनी सरकार और सेना के मनोबल को बढाना चाहिए तथा कश्मीर और कश्मीर मे मारे गये पर्यटकों के प्रति अपनी संवेदना रखनी चाहिए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment