औषधीय पौधे तुलसी की खेती करें किसान, मुनाफा होगी अधिक

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
डिण्डौरी/मेंहदवानी:- राज्य औषधि पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर डिंडोरी के मार्गदर्शन में आयुष विभाग डिंडोरी के तत्वाधान में देवारण्य योजना अंतर्गत मेंहदवानी ब्लॉक के स्व-सहायता समूह एवं कृषकों का खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक जिला एक उत्पाद के माध्यम से तुलसी की वैज्ञानिक खेती विपणन भंडारण तथा जलवायु अनुकूल खेती संबंधी जानकारी प्रदान किया गया ।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर संतोष परस्ते ने किया उनके द्वारा देवारण्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्य लाभ एवं तुलसी को एक जिला एक औषधि पौधे के रूप में चुनने के पीछे का तर्क किसानों के समक्ष रखा उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह तुलसी की खेती को अपनाकर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं ।
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी एल अंबुलकर के वी के, कृषि विभाग डिंडोरी के अनुविभागीय अधिकारी आर अहिरवार,उद्यानिकी विभाग के अधिकारी श्री पुरुषोत्तम मूवी, विवेक मिश्रा के द्वारा विस्तार से तुलसी पौधे की उत्पादन की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
इस कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री बिहारी लाल साहू, रेखा पेंद्राम के द्वारा भी तुलसी पौधे की उन्नत तकनीक के बारे में जानकारी दी गई साथ ही जैविक खेती के संबंध में जानकारी विस्तार से दी गई एवं तुलसी पौधे की खेती करने को किसानों को प्रेरित किया गया जिससे कि उनका आर्थिक उन्नयन हो सके इसके साथ ही कार्यक्रम में औषधि पौधे की खेती में प्रगतिशील किसान जगदीश साहू के द्वारा भी औषधि पौधे की खेती का महत्व एवं आर्थिक उन्नयन के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उपस्थिति उत्साहजनक रही और उन्होंने देवारण्य योजना के अंतर्गत प्राप्त जानकारी को अपनी खेती में अपने का संकल्प लिया कार्यक्रम में विभाग की ओर से डॉक्टर राजीव साहू, डॉक्टर श्रीमती अग्नेश, राजकुमारी मरावी, भारतीय किसान संघ तहसील उपाध्यक्ष जगदीश साहू, सदस्य खूबचंद साहू, बलराम साहू उपस्थिति रहे है ।
साथ ही इस कार्यक्रम में 30 किसान एवं 40 स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है ।
दिनांक:- 23/04/2025