भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न ।

सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह
भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक जिला कार्यालय के सभागार मे आयोजित हुई। आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजित यह बैठक जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के नेतृत्व मे आयोजित हुई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम लल्लू वैश्य, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक रमापति जायसवाल मंचासीन रहे।
जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि बैठक आ औपचारिक शुभारंभ भारत माता तथा पितृ पुरुषों की प्रतिमा पल माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुंदरलाल ने कहा कि आज की ये महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों को शत् प्रतिशत धरातल पर सफल करना है। जिलाध्यक्ष जी कहा कि डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के जयंती 14 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला मे 23 अप्रैल को अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा एक बुध्दिजीवी सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जिसके पूर्व जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ नेताओं द्वारा पांच-पांच कार्यकर्ताओं के समूह मे जिले भर मे डॉ भीमराव आंबेडकर जी के योगदान के बारे मे जागरूकता कार्यक्रम करेंगे तथा कांग्रेस शासन काल मे हुई अंबेडकर जी की उपेक्षा के बारे मे जनता को बताएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सरकार ने भीमराव अम्बेडकर जी को भारतरत्न देकर उनको सम्मानित किया था तथा पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उनकी प्रतिमा को संसद भवन मे स्थापित किया था। अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पांच स्थानों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पंचतीर्थ के रूप मे विकसित किया तथा उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। आज भारतीय जनता पार्टी अपने प्रत्येक बूथ पर अंबेडकर जी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन कर उनको सम्मान देने का कार्य कर रही है। इन सारी बातों को हमे जनता के बीच ले जाना है तथा तथा कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब केसाथ किये छल को जनता के सामने रखना है।
विधायक सिंगरौली राम निवास शाह ने अपने संबोधन में कहा कि अंबेडकर जी के योगदानों को लकर हम जनता के बीच जायें तो उन्हें ये जरूर बताएं कि मध्यप्रदेश के महू उनकी जन्म स्थली से लेकल उनसे जुड़े सभी पांच स्थानों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तीर्थस्थल के रूप मे विकसित किया है तथा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मे इसको सम्मिलित किया है। विधायक जी ने कहा कि जन जागरूकता अभियान में हम सभी को नये वक्फ कानून के बारे में बताना है तथा उससे जुड़ी भ्रांतियों को समाप्त करना है तथा एक राष्ट्र एक चुनाव के सिद्धांत तथा उससे होने वाले लाभ के बारे मे जनता को बताना है।
बैठक का मंचीय संचालन जिला महामंत्री राजकुमार दुबे ने किया तथा आभार प्रकटन जिला महामंत्री लालपति साकेत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल चतुर्वेदी, चंद्रिका वैश्य, अरविंद दुबे, सरोज सिंह, सरोज शाह, जिलामंत्री अरविंद तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक विनोद द्विवेदी, विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट प्रदीप शाह, समस्त मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, अरुण देव पांडेय, राजकुमार विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, विजय वैश्य समेत प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।