विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन

0 490


घोषी (जहानाबाद ) ग्राम पंचायत भारथु के महादलित टोला में विशेष विकास शिविर का किया गया आयोजन, ईस अवसर पर महादलित परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, वहीं सरकार के द्वारा संचालित जन उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की , यहां बता दें कि डॉ,अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला विशेष विकास शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के हर टोला – हर परिवार – हर सेवा के दौरान महादलित परिवार के विकास के लिए चलाई जा रही जन उपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है वहीं प्राप्त आवेदन पत्रों को समाधान किया जा रहा है, प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भारथु,शहोवीगहा, गंधार मंठ महादलित टोला में शिविर लगाकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है, इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि केंद्र व बिहार सरकार के द्वारा संचालित योजनाएं जैसे इंदिरा आवास योजना, बृदापेशंन योजना, मनरेगा योजना,जांव कार्ड, लक्ष्मी बाई सुरक्षा पेंशन योजना,हर घर नल का जल,हर घर पकी नाली गली, छात्रवृत्ति योजना, पोशाक योजना, वहीं श्रम कार्ड योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान योजना, के साथ बाल जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व लाभ,कबिर अंत्येष्ठि योजना, के साथ उनके सफल क्रियान्वयन हेतु सरकार ने टोला सेवक, विकास मित्रों की नियुक्ति कर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के परिवार को शिक्षा व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर विकास के मुख्य धारा में जोड़ने की एक पहल है, और ईस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी वीणा कुमारी, वहीं नोडल अधिकारी अफाक अंसारी, विकास मीत्र कांति देवी , राजेश दास, टोला सेवक कौशलेंद्र मांझी, आवास सहायक सिम्पल कुमारी वर्मा,ए एन एम् रेणु देवी, जवकी आशा कार्यकर्ता मालती देवी, वहीं किसान सलाहकार शलेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment