मध्य विद्यालय मांदिल में डॉ भीमराव अंबेडकर पखवाड़ा जयंती सह पुस्तक वितरण समारोह का हुआ आयोजन

0 397

__________________________________________________________________आज दिनांक 17 अप्रैल 2025 को मध्य विद्यालय मांदिल(जहानाबाद) के प्रांगण में *डॉ भीमराव अंबेडकर पखवाड़ा जयंती सह पुस्तक वितरण* समारोह का आयोजन संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी के अध्यक्षता में की गई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर बाबासाहेब के प्रतिमा पर पुष्पांजलि सह माल्यार्पण अर्पित करते हुए लोगों ने अपना-अपना बहुमूल्य विचार व्यक्त किया ,उक्त मौके पर संबंधित प्रधानाध्यापक सह एससी /एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अरविंद चौधरी ने कहा कि विश्व विद्वान, भारत रत्न, सिंबल ऑफ नॉलेज, महान समाज सुधारक ,भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर साहब अपना सारा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित कर गए, आज उनके द्वारा प्रदतअनमोल संविधान जिससे विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्रात्मक देश भारत संचालित हो रहा है ,बाबा साहेब की व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा पूरे विश्व में होती है, इसलिए हम सभी छात्र/ छात्राओं को संदेश देना चाहते हैं, कि आप लोग भी कड़ी मेहनत, परिश्रम और लगन से पढ़कर बाबा साहब जैसे महान विद्वान बनकर अपने परिवार, समाज और देश का नाम रौशन करते हुए बाबा साहेब के करवा को आगे बढ़ाने में अपना अहम भूमिका निभाएगें ।इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र/ छात्राओं को नए सत्र की शुरुआत में नई पुस्तकों की पूरा सेट बच्चों के बीच वितरण किया गया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की गई ।कार्यक्रम में भाग लेने वालों में संबंधित प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद चौधरी, शिक्षक अरुण कुमार सिंह ,शीला कुमारी ,रानी अर्पणा , राकेश रंजन,निशा कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, अखिलेश प्रसाद सिंह, सतीश सुंदरपुरी, कुमारी चित्रांगदा, ऋषिकांत कुमार, नवनीत कुमार, शक्ति कुमार, कंजीत मांझी, गंगा पासवान, समेत समस्त विद्यालय परिवार।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment