समनापुर में देवारण्य योजना अंतर्गत खंड स्तरीय प्रशिक्षण

0 486

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिण्डौरी:- कार्यक्रम आयोजित राज्य औषधि पादप बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय डिण्डोरी के मार्गदर्शन आयुष विभाग डिंडोरी के तत्वाधान में देवारण्य योजना के अंतर्गत समनापुर ब्लॉक के अंतर्गत समनापुर में स्व सहायता समूह एवं कृषको का खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में 30 किसान एवं 36 स्व सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत तुलसी की वैज्ञानिक खेती विपणन भंडारण तथा जलवायु अनुकूल खेती संबंधी जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम का संचालन जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर संतोष परस्ते ने किया उनके द्वारा देवरण्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए योजना के उद्देश्य लाभ एवं तुलसी को एक जिला एक औषधि पौधे के रूप में चुनने के पीछे का कारण किसानों के समक्ष रखा उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे तुलसी की खेती को अपना कर न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी एल अमूलकर उपसंचालक कृषि कल्याण केंद्र के अनुविभागीय अधिकारी श्री सी, आर अहिरवार, उद्यानकी विभाग के अधिकारी श्री पुरुषोत्तम, श्री पीएल गोहिया, एनआरएलएम के अधिकारी श्री खान जी ने विस्तार से तुलसी पौधे की उत्पादन की उन्नत तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ श्री बिहारी लाल साहू के द्वारा भी तुलसी पौधे की उन्नत तकनीकी के बारे में जानकारी दी गई साथ ही जैविक खेती के संबंध में बीजोपचार, कीट नियंत्रण पर विशेष जानकारी दी गई तुलसी पौधे की खेती करने को किसानों को प्रेरित किया गया जिससे कि उनका आर्थिक उन्नयन हो सके।

कार्यक्रम में स्थानीय किसानों की उपस्थिति उत्साह जनक रही और उन्होंने देवरण्य योजना के अंतर्गत प्राप्त जानकारी को अपनी खेती में अपनाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में विभाग की ओर से डॉक्टर आशीष सैयांम डॉक्टर रतन सिंह धुर्वे डॉक्टर विजय झारे, जागेलाल सिंदराम, कंपाउंडर श्रीमती हेमवती महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता योग प्रशिक्षक श्री सरजू सिंह परस्ते उपस्थित रहे।

दिनांक :- 17 अप्रैल 2025

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment