जल संवर्धन हेतु सेमरी ग्राम में हुई बैठक,श्रमदान कर समाजसेवियों ने की तालाब की सफाई

0 422


नागोद/सतना-जल संकट की भयावहता को दृष्टिगत रखते हुए सतना जिले की नागौद तहसील के ग्राम सेमरी में जल संवर्धन हेतु बैठक की गई,बैठक में जल स्तर और जल संकट पर चिंतन किया गया,जल संकट भयावह रूप लेता जा रहा है दिनोदिन जल स्तर नीचे गिरता जा रहा है यदि जल संवर्धन हेतु ठोस और कारगर उपाय नही किये गए तो भविष्य में घोर जल संकट का सामना करना पड़ेगा,हम सबको जाग्रत होकर पानी की बूंद बूंद की बचत और पानी के दुरुपयोग को रोकना होगा तथा जल संरक्षण हेतु कृत संकल्पित होना पड़ेगा,जल संरक्षण हेतु कुंओ और तालाबो सहित अन्य जल स्रोतों की साफ सफाई करनी होगी ।उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया, एवं कार्यक्रम में जल संचय कैसे किया जाए,जल का एक एक बूंद पानी तालाब के अंदर प्रवेश किया जाएं, जहा पर उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमी ने अपने अपने सुझाव दिए, और इसके बाद तालाब की साफ सफाई का भी कार्यक्रम किया गया।
उक्त जल संवर्धन के कार्यक्रम में अपर्णा एजुकेशन सोसाइटी के सदस्य एवं ग्राम के जागरूक समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद् के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरुण प्रताप सिंह जी, अपर्णा एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा जी, सचिव विवेक प्रताप सिंह जी, सरपंच शिव प्रसाद दहायत जी, पूर्व जनपद सदस्य रंगी लाल पाल, एक्स सर्विस रमेश गर्ग जी, समाजसेवी भरत नरेश गर्ग जी, पुष्पेंद सिंह जी, उपेन्द्र सिंह जी, राधे रमन सिंह जी, पुजारी गंगा प्रसाद शर्मा जी, रामलखन पाण्डेय जी, अनिल शर्मा जी, संजय सिंह जी, विक्रम गर्ग जी, अंकुल गर्ग जी, देवी दीन चौधरी जी, भोलू जायसवाल जी , अखिल विद्यार्थी परिषद से अनूप त्रिपाठी जी, आदि पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment