केंद्रीय बिद्यालय जमुना काॅलरी मेंं विद्या प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूम-धाम से हुआ सम्पन्न

0 613

जमुना-कोतमा-(राकेश शर्मा) केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी में वर्तमान सत्र में बालवाटिका-3 एवं कक्षा-1 के नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद राय कार्मिक प्रबंधक एसईसीएल एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य मनोज कुमार उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवागंतुक छात्रों को तिलक एवम स्वागत गीत के साथ विद्यालय में स्वागत किया गया । इसके साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावक एवम विद्यार्थियों को स्कूल तथा कक्षा-कक्ष का भ्रमण कराकर प्रेरित किया गया ।

अंत मे प्राचार्य ने नव प्रवेशी छात्रों एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमारा पूरा विद्यालय परिवार छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर है । हम सब अभिभावकों के सहयोग से विद्यर्थियों के शैक्षणिक विकास हेतु इसी तरह सकारात्मक प्रयास करते रहेंगे जिससे एक आदर्श समाज, आदर्श नागरिक के साथ ही विकसित देश की मजबूत नींव हो सके! इसके उपरांत राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । विद्यालय के प्राथमिक स्तर के सीसीए विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विद्यालय परिवार का योगदान रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment