भारतीय मजदूर संघ सीधी के तत्वाधान में दिनांक 14 अप्रैल को संविधान शिल्पकार व निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े श्रद्धा भाव और सम्मान के साथ लालता चौक सीधी में मनाई गई l

सीधी /इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने लालता चौक में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने समाज के गरीब शोषण और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने का कार्य किया उन्होंने ऐसा संविधान तैयार किया जो देश के हर नागरिक को समान अधिकार मिले, उनके बनाए कानून के कारण आज देश में हर व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है ऊंच नीच भेदभाव खत्म हुआ है अन्याय के खिलाफ उनकी सोच आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब का सपना था एक ऐसा भारत जहां सभी नागरिक समानता के आधार पर अपना जीवन व्यतीत करें और किसी के साथ किसी तरह का भी भेदभाव न हो l
जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी ने इस अवसर पर सभी जिला वासियों और देशवासियों को बाबा साहब की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए
साथ ही भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के ऐसे महान कानून शिल्पकार हैं जो देश के गरीबों, शोषितों, पीड़ित वंचित लोगों के लिए ऐसा संविधान बनाया जो देश की हर गरीबों को उनका अधिकार दिलाने का काम करता है उन्हें आगे बढ़ने का काम करता है बाबा साहब अंबेडकर ने गरीबों के लिए मसीहा के रूप पर काम किया
है l
इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के गणपति द्विवेदी बब्बू साकेत प्रवेंद्र द्विवेदी यज्ञ सेन गुप्ता डॉक्टर अंबे मिश्रा समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी और जनमानस समूह उपस्थित होकर बाबा साहब की जयंती मनाई l