जहानाबाद के अम्बेडकर चौक पर डॉ, भीम राव अम्बेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

जहानाबाद i बाबा साहेब डॉ, भीम राव अम्बेडकर की जयंती जहानाबाद के अम्बेडकर चौक पर समारोह पूर्वक मनाया गया जिसकी अध्यक्षता एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने की, ईस अवसर पर अपने अध्यक्षीय भाषण में अरविंद चौधरी ने कहा कि डॉ भीम राव अम्बेडकर आधुनिक भारत के संविधान के शिल्पकार थे ,वे एक महान शिक्षाविद समाज सुधारक व बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे, वहीं स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने अपने संबोधन भाषण में कहा कि डॉ, अम्बेडकर ने अपने जीवन काल से ही संघर्षों का सामना करते हुए शिक्षा के उच्च शिखर पर पहुंचकर समाज से अस्पृश्यता को दुर भगाया, और समतामूलक समाज की स्थापना की, वहीं उपस्थित जनसमूह से अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने की आम लोगों से अपील की ईस अवसर पर राजद के जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर प्रधान महासचिव परमहंस राय, रमेश यादव, विनोद यादव, शिक्षक राजसिंहासन दास, राम जीवन पासवान, गजेन्द्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित किया जवकी बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के आदमकद प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय, वहीं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह श्रद्धा सुमन अर्पित किया
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार