शहपुरा तहसीलदार ने अवैध रेत,परिवहन, कर रहे सात ट्रैक्टरों को पकड़

0 541

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

जिले डिंडोरी में रेत के अवैध उत्खनन और ओवरलोड परिवहन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं. इस संबंध में लगातार मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है. शहपुरा एसडीएम ऐश्वर्या वर्मा के निर्देशन पर तहसीलदार पुष्पेंद्र पंद्रो ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मेंहदवानी क्षेत्र में छापामारी ।

छापामारी के दौरान मौके पर रेत से भरे सात ट्रैक्टर अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाए गए. तहसीलदार पंद्रो की टीम ने तत्काल सभी वाहनों को रोका और उनके दस्तावेजों की जांच की. जब रेत परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, तो तहसीलदार ने सभी सातों ट्रैक्टरों को जब्त कर मेंहदवानी थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया.

यह कार्यवाही न सिर्फ प्रशासन की सजगता को दर्शाती है, बल्कि रेत माफियाओं के खिलाफ कड़ा संदेश भी देती है कि अब किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस कार्यवाही में तहसीलदार पुष्पेंद्र पंद्रो के साथ राजस्व विभाग की टीम में अमित तिवारी, सोहन श्याम, गरीबा यादव और आनंद डहेरिया भी शामिल रहे. टीम की तत्परता और समन्वय से यह कार्रवाई सफल रही.

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment