ईकेवाईसी और आधार, भटक रहे ग्रामीण लाचार, परेशानी बड़ी है सरकार

रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा
सीधी- सरकारी सुविधाओं एवं लाभ से ग्रामीण जन वंचित न हो जाए इसके लिए आधार अपडेट ई केवाईसी कराने के लिए बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अंचलों के आसपास आधार सेंटर ना होना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। और जहां कहीं भी आधार सेंटर हैं वहां मनमानी ढंग से पैसे की वसूली की जाती है। जिसे देखने या सुनने वाला कोई भी दूर-दूर तक नजर ही नहीं आता। ठीक यही हाल ई केवाईसी के लिए भी है। ई केवाईसी के लिए भी तरह तरह की घुमा फिरा कर बातें बताकर पैसे ऐंठे जाते हैं। आखिर ग्रामीण जन करें तो करें क्या। सरकार की मनसा पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा पानी फेर जा रहा है इस बात का पता तो सरकार को भी है। फिर भी सरकार संबंधित मामले में सक्रिय क्यों नहीं।
प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता से बात करते हुए आधार अपडेट एवं ई केवाईसी के लिए भटक रहे परेशान ग्रामीणों ने कहा की वह जहां शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान है वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है जिससे वह पूरे परिवार को लेकर जिला मुख्यालय तक जा सकें। उनके लिए यह गंभीर समस्या बन गई है क्योंकि सारे आवश्यक काम राशन कार्ड, स्कूल, बैंक या फिर अन्य क्षेत्रों के काम आधार अपडेट एवं ई केवाईसी के बिना रुके हुए हैं। प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र, एवं वनांचल समाचार पत्र के माध्यम से ग्रामीण जनों द्वारा सरकार से आग्रह किया गया है कि उनकी इस गंभीर समस्या के हल हेतु शीघ्र अति शीघ्र ठोस कदम उठाए जाएं।