ग्राम छिंदगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत साफ – सफाई कार्य संपन्न

0 414

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडोरी जिला क्षेत्रअंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत नान डिंडोरी के पोषक ग्राम छिंदगांव में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर क्रमांक 02 छांटा के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हैंडपंप के आसपास साफ – सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बीच नवांकुर संस्था प्रभारी के द्वारा स्वच्छता के बारे में ग्रामीण जनों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में ग्रामीण जनों को साफ – सफाई अपने घर ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास , गली , मोहल्ला , गांव स्वच्छ रहेगा तभी तो अपना मध्य प्रदेश और पूरा भारत देश स्वच्छ रहेगा का संदेश दिया गया । इसी के साथ – साथ बीएसडब्ल्यू / एमएसडब्ल्यू कक्षाओं के बारे में जानकारी दिया गया । इस दौरान नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर क्रमांक 02 छांटा नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , सचिव भरत कुमार यादव , पूर्व मंडल महामंत्री भारत सिंह राजपूत , ग्राम के सतानंद ठाकुर , पुरषोत्तम ठाकुर , मनोज कुमार , विजय , चेतराम , सुशील , धनंजय , सुख्खू सिंह आदि ग्रामीण जन साफ – सफाई कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
उपस्थित सदस्यों की संख्या कुल – 14

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment