पड़रिया खुर्द गांव में चैत्र नवरात्रके अष्टमी पर,माता रानी को अठंवाई का भोग लगाकर दी हवन आहुति

0 573

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

शक्ति व भक्ति के आराधना का चैत्र नवरात्रि पर्व संपूर्ण जिले में श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जा रहा है
सप्ताह भर से नगर व सभी ग्रामीणों क्षेत्र के मंदिरों में देवी गीत भजनों व विविध कार्यक्रमों की गूंज के अलावा माता का जगराता कर भेंटे भी गाई जा रही है ,, 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर ग्राम पड़रिया खुर्द खेर माता मंदिर के अलावा सभी देवी मंदिरों का व घरों रखे ज्योति कलश स्थल पर भोर से ही अष्टमी चढ़ाने का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो दोपहर एक ढलती शाम तक चला रहा। माता रानी के दरबार में श्रृंगार के साथ ध्वजा ठवांई चुनरी चढ़ा कर विशेष आराधना की गई घरों व देवी मंदिरों में कन्या पूजन कर उन्हें माता का स्वरूप मानकर कन्या भोज भी कराया गया। मंदिरों व घरों में अष्टमी हवन के साथ पूर्ण आहुति पश्चात सामूहिक भंडारे किए गए हैं ,

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment