भाजपा नगर मंडल की कार्य समिति घोषित
सीधी। भारतीय जनता पार्टी सीधी नगर मंडल की कार्य समिति प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय प्रभारी रणबीर सिंह रावत तथा जिला संगठन और भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय की अनुशंसा तथा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के अनुमोदन पश्चात मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने मंडल कार्य समिति की घोषणा की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे में बताया कि सीधी नगर मंडल की घोषित कार्य समिति में मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, उपाध्यक्ष बृजेश सिंह चौहान, राजकुमार यादव, संगीता सिंह चौहान, हीरालाल कोरी, कंचन केसरी, जितेंद्र गुप्ता, मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता, रन्नू साकेत, मंडल मंत्री नंदकुमार जेठानी, शक्ति वर्मा, महेंद्र तिवारी, मन्नालाल चौधरी, शांति कोल, राजीव मणि शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, कार्यालय मंत्री अजय वर्मा, मीडिया प्रभारी अभिनव पाण्डेय को जिम्मेवारी दी गई है। 41 लोगों को मण्डल कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।