भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के पुरस्कार योजना के क्रियान्वयन के लिए दल गठित
प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग भोपाल के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों हेतु पुरस्कार का जिले में क्रियान्वयन दिनांक 02 अप्रैल 2025 से 08 अप्रैल 2025 के मध्य किया जाना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज द्वारा आदेश जारी कर प्रतियोगिता के मापदण्ड के अनुसार निर्धारित अवधि में योजना का क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर खंड पशु चिकित्सा अधिकारियों, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञों एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों का दल गठित किया गया है।
जारी आदेशानुसार जिला स्तरीय गठित दल में डाॅ वीरेन्द्र विक्रम सिंह ख.प.चि. अधिकारी, डाॅ अनामिका पांडे प.चि.स. शल्यज्ञ एवं डाॅ सलिल कुमार पाठक प.चि.स. शल्यज्ञ होंगें। इसी प्रकार विकासखण्ड सीधी के दल में डाॅ वीरेन्द्र विक्रम सिंह ख.प.चि. अधिकारी,आर.के. बड़कड़े स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी एवं गुलाब सिंह स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी, रामपुर नैकिन के दल में डाॅ श्रवण कुमार कुर्मी खं.प. चि. अधिकारी, नीरज प्रसाद द्विवेदी स.प. चि. क्षेत्र अधिकारी एवं एल.पी. माझी स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी, सिहावल के दल में डाॅ शिफाली गुप्ता खं.प.चि. अधिकारी, विशाल माझी स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी एवं उमेश सिंह टेकाम स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी, मझौली के दल में डाॅ ए.पी. नामदेव प.चि.स. शल्यज्ञ, आर.डी. मार्को स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी एवं राज किशोर कोल स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी तथा कुसमी के दल में डाॅ प्रशांत सिंह खं.प.चि. अधिकारी, धर्मराज सिंह स.प.चि. क्षेत्र अधिकारी एवं कुमलेल सिंह स.प.चि क्षेत्र अधिकारी होंगे।
सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया है कि जिले के अंतर्गत समस्त विकासखण्ड में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। गठित समिति निर्धारित अवधि में योजना का क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)