पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़

राम सिंह
महोबा में पनवाड़ी थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव के समीप पहाड़ियां पुल पर पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई । इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते ही जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर गैंगस्टर सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि चार पशु तस्कर किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से बिजरारी गांव के समीप पुलिया पर बैठे हुए थे। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की गई पुलिस की घेराबंदी को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस द्वारा अभिषेक राजपूत शैलेंद्र कुमार अहिरवार अमित कुमार और उपेंद्र राजपूत को तत्काल गिरफ्तार कर संगीत धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है पुलिस की इस कार्यवाही से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है चारों बदमाशों के पास से पुलिस ने 14000 की नगदी बरामद की है यही नहीं पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस ने दो अवैध तमंचे एक कारतूस एक खोखा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।