महोबा में भीषण सड़क हादसे में मामा भांजे की मौत, 3 बर्षीय मासूम बच्ची हुई गम्भीर रूप से घायल

0 460

राम सिंह की रिपोर्ट

महोबा में चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव समीप तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को भीषण टक्कर मार दी । इस दर्दनाक सड़क हादसे में मामा ,भांजे सहित दो की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि बाइक में सवार 3 साल की मासूम बच्ची गम्भीर रूप से घायल हो गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 बर्षीय मासूम की हालत खराब होने डॉक्टरों ने झांसी मेडीकल कॉलेज रिफर कर दिया है ।

महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी 66 वर्षीय चंदन पुत्र कड़ोरा राठ थाना क्षेत्र के जड़ाखर गांव निवासी अपने भांजे घनश्याम और उसकी 3 वर्षीय मासूम पुत्री अवनी के साथ बाइक में सवार होकर बिलखी गांव से त्रयोदशी कार्यक्रम से वापस गुढ़ा गांव लौट रहे थे।

तभी चरखारी और गुढ़ा के बीच अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घनश्याम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि चंदन और मासूम अवनी को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बुजुर्ग की जिला अस्पताल में ही इलाज दौरान मौत हो गई। जबकि मासूम की हालत चिंताजनक होने पर उसे हायर सेंटर रिफर कर दिया है। मामा भांजे की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया है। मामा भांजे की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। सीओ चरखारी ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment