कहानी प्रेम प्रसंग का अंत: दर्दनाक पेड़ से लटकता मिला प्रेमी का शव,

0 1,149

 

सरसा: 25 वर्षीय युवक प्रेमी की संदिग्ध हालात में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। शाम के वक्त घर से निकला था और अगली सुबह उसकी लाश लड़की के घर के पास एक पेड़ से लटकता मिला

मृतक की बहन के अनुसार, युवक ने अपने बैग में कपड़े लेकर लड़की के साथ भागने की फिराक में था। मृतक बाहर मजदूरी करता था और जेसीबी चलाने का काम करता था। करीब 15 दिन पहले वह घर लौटा था और लड़की के संपर्क में आया था।

घटनास्थल पर मृतक शर्ट, पैंट, जूते और मोजे पहना हुआ था। उसकी पीठ पर बैग भी बंधा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बहरी भेज दिया।

प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। युवक के परिजन इसे संदेहास्पद मान रहे हैं और मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं।

क्या मृतक ने खुद मौत को गले लगाया या फिर यह कोई साजिश थी? पुलिस की जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment