सांसद डॉ राजेश मिश्रा मिले केंद्रीय मंत्री अमित शाह से

0 2,067

रिपोर्ट:आर.डी.पाण्डेय सीधी मध्यप्रदेश
सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि शाह जी का मार्गदर्शन सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और जनहित व देश हित में और भी सजगता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित करता है। डॉ मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री शाह से मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
सादर प्रकाशनार्थ
सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment