भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर किया जोरदार स्वागत
जगह-जगह हुआ तुलादान

रिपोर्ट:राम सिंह महोबा उत्तर प्रदेश
महोबा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा का राजधानी लखनऊ से महोबा पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया । महोबा जिले में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पुष्प माला व तुलादान कर भाजपा नेता का भरपूर सम्मान किया गया । भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2027 के चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने का दावा किया है ।और प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनाने की बात कही है।
महोबा शहर में नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पहुंचते ही भाजपा नेताओं ने जगह-जगह होर्डिंग और डीजे की धुन पर योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए 2027 में एक बार फिर योगी सरकार बनाने का दावा किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का तुलादान कर एक बार फिर संगठन को मजबूती मिलने का दावा किया है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने कहा कि आप हर कार्यकर्ता में जबरदस्त उत्साह है। क्योंकि कार्यकर्ताओं ने यह देखा है कि भारतीय जनता पार्टी में कभी भी किसी भी जमीनी नेता को छोटे से छोटे कार्यकर्ता को एक बड़ा पद मिल सकता है। जिसके चलते अब हर एक कार्यकर्ता को बड़ी उम्मीद जगी है और बड़े जोश और उत्साह के साथ यह सभी कार्यकर्ता आने वाले पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ी सफलता दिलाएंगे आगामी 2027 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी।
मोहनलाल कुशवाहा भाजपा जिला अध्यक्ष