महोबा में बिना परमिट के चल रहे वाहनों पर एआरटीओ की बड़ी कार्यवाही

बिना रजिस्ट्रेशन ,ओवरलोड,रोड टेक्स की चोरी के मामलों हुई कार्यवाही ।
एआरटीओ ने 06 वाहनों को किया सीज ।चालकों को में मचा हड़कंप ।
राम सिंह
महोबा के कानपुर-सागर और झांसी-मिर्जापुर हाईवे में एआरटीओ द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए छह वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की है। इसमें लोडर, डंपर,ट्रक और जेसीबी शामिल बताए जा रहे है। उक्त वाहन ओवरलोड के अलावा बिना परमिट, बिना फिटनेस सड़क पर दौड़ते पाए गए हैं। एआरटीओ की इस कार्यवाही से रोड टैक्स की चोरी कर संचालित वाहनों के स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी दयाशंकर द्वारा जनपद के कबरई इलाके में कानपुर-सागर और झांसी-मिर्जापुर हाईवे में प्रवर्तन की कार्यवाही कर यातायात नियमों से वाहन चलाने की सख्ती पर काम किया है। उन्होंने सड़क से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक, डंपर आदि पर सीज की कार्यवाही भी की है। शासन के निर्देशानुसार यातायात नियमों के साथ-साथ रोड टैक्स की चोरी कर रहे वाहनों पर नकेल करने का काम परिवहन विभाग कर रहा है। जिसके तहत आज एआरटीओ दयाशंकर ने चेकिंग करते हुए सड़क पर ओवरलोड दौड़ रहे ट्रक, डंपर सहित बिना परमिट बिना फिटनेस के चल रहे 6 वाहन पकड़े हैं। जिनमें जेसीबी मशीन, लोडर आदि भी शामिल है। एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि शासन की मंशा अनुरूप यह अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत कबरई इलाके में चेकिंग के दौरान छह वाहनों को पड़कर कबरई थाने में खड़ा कर दिया गया और सभी पर प्रवर्तन की कार्यवाही अमल में लाई गई है।