बुजुर्ग चाचा ने भतीजे पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

एडीएम से की शिकायत लाखों की जमीन दान पत्र पर धोखे से लिखवाने का आरोप

0 1,941

रिपोर्ट:-रामसिंह महोबा उत्तर प्रदेश

महोबा में चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गुढा गांव में बुजुर्ग चाचा से कलयुगी भतीजे द्वारा लाखों रुपए की जमीन धोखाधड़ी कर हस्तांतरित कराने का गंभीर मामला सामने आया है। बुजुर्ग चाचा ने भतीजे पर राशन कार्ड संशोधन करवाने के नाम पर लाखों रुपए कीमत की जमीन दान पत्र में लिखवाने का आरोप लगाते हुए एडीएम से शिकायत कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीण बुजुर्ग से चाचा के साथ भतीजे की करतूत से सभी हैरान हो गए हैं।

महोबा सदर तहसील मैं आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में पहुंचे बुजुर्ग मुन्नीलाल ने बताया कि उसकी चार बेटियां हैं। जिन सभी की शादी हो गई है । मगर मेरा भतीजा सिद्ध गोपाल मेरी लाखों रुपए की चल अचल संपत्ति पर अपनी बहुत समय से नजर बनाए हुए था । जिसको लेकर उसने मुझे राशन कार्ड में संशोधन करने के नाम पर सरकारी तहसील ले जाकर सारी संपत्ति दान पत्र में दर्ज कर ली है । इस मामले की जानकारी लगते ही मेरी बेटियों व दामाद ने कड़ी आपत्ति जताई है। जिसको लेकर मैंने आरोपी भतीजे सिद्ध गोपाल पर कार्यवाही की मांग को लेकर आज अपर जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।

रामराज दामाद

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment