निक्षय मित्र बनकर 200 टी बी मरीजों को गोद लिया


प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान
सीधी जिले में 100 दिवसीय निक्षय शिविर के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई सीधी सीमेंट वर्क्स के सीएसआर विभाग यूनिट हेड बीपी सग्गू तथा एफएचएचआर डॉ योगेश द्विवेदी के सहयोग द्वारा निक्षय मित्र बनकर 200 टीबी मरीजों को गोद लिया गया।
इस कार्यक्रम में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, जिला पंचायत सीईओ अंशुमन राज के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बबिता खरे एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ हिमेश पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निक्षय मित्र द्वारा फूड बास्केट वितरण किया गया और टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया।
डॉ हिमेश पाठक ने टीबी के बारे में जागरूक किया और बताया कि टीबी से कैसे बचा जाए एवं टीबी के क्या लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि टीबी के लक्षणों में चलने में सांस भर आना, काफी दिनों से खांसी, लगातार खांसी, भूख नहीं लगना, वजन कम होना, रात को पसीना आना और रात्रि में बुखार आना शामिल है। उन्होंने बताया कि अगर खंखार में पॉजिटिव आते हैं तो 6 माह तक दवाई लेना अनिवार्य है और दवाई में कोई गैप नहीं करना चाहिए।
प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)