जल का संरक्षण ही जल समस्या का निदान है – जिला समन्वयक श्री उरमलिया

0 285

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड रामपुर नैकिन जिला सीधी के तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति इटहा एवं नवांकुर संस्था स्वामी विवेकानंद ग्राम विकास समिति के प्रयास से विकासखंड रामपुर नैकिन के लिए चयनित नियोनार नदी पर जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत बोरी बंधान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण जन एवं प्रस्फुटन समितियां के अध्यक्ष सचिव तथा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवदत्त उरमलिया एवं विकासखंड समन्वयक अनिल पाठक की महिती भूमिका रही। ज्ञात हो ग्राम इटहा को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आदर्श ग्राम की परिकल्पना पर काम करने हेतु चयनित किया है। विगत दो महीना से इस गांव में आदर्श ग्राम के लिए सर्वे तथा ग्राम प्रोफाइल पर कार्य किया जा रहा था। आज से जल संरक्षण अभियान से शुरुआत करके क्रमशः नशा मुक्ति ग्राम शत प्रतिशत साक्षरता ग्राम आदि पर कार्य करते हुए आदर्श ग्राम बनाने का कार्य करना प्रस्तावित किया गया है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment