बैगा जनजाति बैगा विकास प्राधिकरण में होगी शामिल — सांसद डॉ राजेश मिश्रा

0 449

केंद्रीय मंत्री को सौपा पत्र

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने नई दिल्ली में जनजातीय विकास मंत्री जुआ ओरा जी से भेंट कर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के जनजातीय जनों के उत्थान हेतु तथा सीधी व सिंगरौली जिले के बैगा जनजाति को बैगा विकास प्राधिकरण में सम्मिलित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर पत्र सोपा।
भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री श्री ओरा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी मांग लोगों के हित में है। इसके संदर्भ में जल्द ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इस दौरान सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा एवं केंद्रीय मंत्री श्री ओरा के बीच और कई समसामयिक मुद्दो पर भी शानदार चर्चा हुई। अंचल के बैगा समुदाय ने संसद श्री मिश्र की पहल का स्वागत किया है।

केंद्रीय कोयला मंत्री से हुई सांसद डॉ राजेश मिश्रा की गुफ्तगू
लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा क्षेत्र के सर्वांगीण एवं बहुमुखी विकास के लिए क्षेत्र से जुड़े हुए केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए सतत सक्रिय और क्रियाशील हैं। इसी तारतम में सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री व आकांक्षी जिले सिंगरौली के केंद्र की ओर से पालक मंत्री सतीश चन्द्र दुबे से सौजन्य भेंट कर संसदीय क्षेत्र के विकास से संबंधित चर्चा की। इस दौरान सांसद डॉ मिश्रा और केंद्रीय मंत्री श्री दुबे के बीच अत्यधिक आत्मीयता और गर्मजोशी देखी गई।

सादर प्रकाशनार्थ
सांसद जनसंपर्क अधिकारी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment