महोबा में संत रविदास जी की जयंती में शोभायात्रा के दौरान पथराव

0 303

अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पथराव कर किया क्षतिग्रस्त

DATE-12/02/2025

PLACE-MAHOBA

REPORT-Ram singh

यूपी के महोबा में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान अराजक तत्वों द्वारा दलित समाज के लोगों के साथ गाली गलौज कर पथराव,लाठी डंडों से प्रहार कर महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । विशाल शोभायात्रा में शामिल समर्थकों के साथ मारपीट की वारदात से आहत दलित समाज के लोगों ने यादव समाज के लोगों पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र व समर्थकों पर पथराव करने का आरोप लगाया है । मामले की गंभीरता को लेकर एसपी सहित सभी 10 थानों की फोर्स गांव में तैनात की गई है । पुलिस ने मामले में घायल 3 लोग से पूंछतांछ कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । तो वही एसपी ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही के संकेत दिए है ।

*V/0-1* महोबा में श्रीनगर थाना क्षेत्र के भंडरा गांव में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर विशाल भंडारी के साथ शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। कि इस दौरान गांव के यादव समाज के कुछ शरारती तत्वों द्वारा जुलूस निकालने को लेकर गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी गई है । दबंगो की मारपीट का महिलाओं द्वारा विरोध करने पर आधा दर्जन से अधिक यादवों ने महिलाओं से मारपीट शुरू कर दी थी । इस उपद्रव में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है । मामले की गंभीरता को लेकर एसपी ने भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दी है । कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया शोभायात्रा में पथराव से सँविधान रचियता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का चित्र क्षतिग्रस्त हुआ है। बाबा साहब का अपमान हम सभी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे । आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होने की मांग की है । एसपी पलास बंसल ने उपद्रवियों के उत्पाद को लेकर जिले के सभी दस थानों की फोर्स गांव के चप्पे चप्पे पर तैनात की गई है । घायलों ओर कार्यक्रम के आयोजकों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है । पुलिस की अलग अलग टीमो को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगा दिया गया है । फिलहाल शांति व्यवस्था कायम बनी हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment