केंद्रीय विद्यालय जमुना कालरी में आशीर्वाद समारोह सम्पन्न

*रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*
जमुना कोतमा-विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में 12वीं के छात्रों हेतु आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया । ज्ञात हो कि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा अपने अग्रज साथियों के उज्ज्वल भविष्य तथा शुभकामना के लिए हर वर्ष बड़े धूम-धाम से यह समारोह करने की परंपरा रही है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम की शुरुआत 12वीं के छात्रों हेतु स्वागत गीत, नृत्य के साथ हुआ । इसके उपरांत लघु नाटिका, कुर्सी खेल तथा रस्सा-कसी का आयोजन हुआ । इसके साथ ही शिक्षकों और छात्रों ने अपने अनुभव को साझा किया । छात्रों हेतु समारोह के अंतिम क्षणों में भावुकता भरा माहौल रहा । सभी छात्रों ने एक-दूसरे को आगामी बोर्ड परीक्षा की शुभकामना के साथ शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया । अंत मे मुख्य अतिथि महोदय ने अपने आशीर्वचन से सभी छात्रों को संबोधित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की । धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें विद्यालय के समस्त कर्मचारियों का योगदान रहा ।