(डिंडोरी)सामाजिक समरसता का संदेश यात्रा का मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर द्वारा स्वागत ,

0 282

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

वंदन , अभिनंदन किया गया

जनपद पंचायत समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में करुणाधाम आश्रम भोपाल के पीठाधीश्वर श्री शांडिल्य जी महाराज का सामाजिक समरसता का संदेश यात्रा पहुंचा । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के तत्वाधान में पीठाधीश्वर श्री शांडिल्य जी महाराज तथा सभी संतों की पुष्प , माला , कलश रखकर नर्मदा मैया की जय , हर हर नर्मदे हर की जयकारा लगाते हुए स्वागत किया गया । इसी तारतम्य में स्कूल प्रांगण में आम के 04 पौधों का रोपण गुरुजी एवम् विकासखंड समन्वयक तथा नवांकुर संस्था प्रभारियों के द्वारा किया गया । इसी बीच गुरुदेव जी के द्वारा भगवान के शरीर से ब्राम्हण , क्षत्रिय , वैश्य और शूद्र के उत्तपत्ति किस प्रकार हुआ उसके बारे में बताया गया । इस दौरान मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव , नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव सेक्टर क्रमांक 02 छांटा , संस्था सचिव भरत कुमार यादव , राम कुमार मरकाम सेक्टर क्रमांक 05 बम्हनी , दीपक कुमार वर्मे सेक्टर क्रमांक 03 समनापुर , मेंटर शिवकुमार ठाकुर , कार्यालय ऑपरेटर डॉली पनरिया , सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल स्टाफ व स्कूल के बच्चे तथा समस्त उपस्थित संत शामिल रहे ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment